जिला गाज़ियाबाद में आग से जलकर 56 गायों की मौत




गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद के इन्दिरापुरम थाना क्षेत्र में कनावली पुलिया के पास सोमवार को हुए हादसे में 56 गायों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिली है कि कनावली क्षेत्र में चल रही गौशाला में लगभग 100 गायों का पालन किया जा रहा है वंही बराबर में कुछ लोगो ने अवैध रूप से झुग्गियां बना कर कबाड़ का भण्डारण किया हुआ था है आरोप यह भी है कि वंहा गैस का अवैध भण्डारण व गैस रिफिलिंग भी किया जा रहा था। दोपहर में किसी वजह से इस कबाड़ में आग लगने के बाद भड़की आग ने रौद्र रूप लेते हुए गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया और इस अग्निकांड में करीब 56 गायो की जलकर मौत हो गई।
घटना के बाद गौशाला संचालक ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पहले से धमकी भी दी जा रही थी की गौशाला बन्द की जाए। इस अग्निकांड के पीछे उन्होंने माफियाओं के अवैध कारोबार को बताया है और इस अग्निकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आशीष सक्सेना (मुरादाबादी)
स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक




