Economy
Trending

जानिए,क्या रहे आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में सोमवार को भी जीवाश्म ईंधन की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

नयी दिल्ली। देश में सोमवार को भी जीवाश्म ईंधन की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने पिछले 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 रुपये प्रति लीटर और 99.83 रुपये प्रति लीटर है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थी। कंपनियों ने पिछले 25 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार लगातार 12वां दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button