
रायपुर। शहर के अलग-अलग गैंग के बीच विवाद इतना बढ़ा की शहर की लेडी डॉन के नाम से मशहूर मुस्कान रात्रे गैंगवार का शिकार बन गई। मौदहापारा इलाके में लेडी डॉन और रक्सेल गैंग के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। दोनों ही गुटों के लोग नशीली दवाइयां, मारपीट ,लूटपाट जैसे दर्जनों मामलों में आरोपी है।

लेडी डॉन मुस्कान रात्रे पर भी ऐसे ही कुछ केस दर्ज है। हाल ही में वह रक्सेल गैंग के लड़कों से बहस करने लगी। इसी बात पर लेडी डॉन को रक्सेल गैंग के लड़कों ने बुरी तरह से पीट दिया। बताया जा रहा है कि मुस्कान धारदार चाकू लेकर दूसरे गैंग के लड़कों को धमका रही थी। इसी दौरान लेडी डॉन को सड़क पर गिरा कर लड़कों ने ऊपर से ताबडतोड डंडों से वार किया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो देख पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के आरोपी अमन खान और उसके एक नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्कान बुरी तरह डंडे बरसाए जा रहे हैं और लेडी डॉन खुद का बचाव नहीं कर पा रही है। आसपास के लोग चुपचाप इस पूरे मामले को देखते रहते हैं। घायल मुस्कान का इलाज जारी है। इसके सर, पैर और कमर में काफी चोटें आई है।
लेडी डॉन के नाम से मशहूर मुस्कान के नाम पर भी 10 से ज्यादा मामले थाने में दर्ज है। एक साल पहले पुलिस ने लेडी डॉन को गांजा तस्करी और नशीली गोलियों के मामले में गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं पिछले महीने इसे मोहल्ले के ही एक बच्चे पर ब्लेड से हमला करने के मामले में भी पकड़ा गया था। इससे पहले भी अपने कुछ साथियों के साथ मुस्कान ने मासूम लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और इस मामले में भी उस को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी मामलों में लेडी डॉन के खिलाफ सुनवाई जारी है।



