चम्बल नदी में डूबे युवक का शव बरामद
राजस्थान में कोटा की चम्बल नदी में कोटा बैराज के पास डाउन स्ट्रीम में दो दिन पहले एक युवक नहाते समय पानी में डूबे युवक का शव आज किया गया।

कोटा। राजस्थान में कोटा की चम्बल नदी में कोटा बैराज के पास डाउन स्ट्रीम में दो दिन पहले एक युवक नहाते समय पानी में डूबे युवक का शव आज किया गया।
दो दिन पहले सोमवार को लोगों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी। सूचना पर तुरंत नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। टीम की ओर से लगातार दो दिन की तलाश के बाद बुधवार सुबह युवक का शव घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर मिल गया। शव को बोट की सहायता से बाहर निकालकर मकबरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दो दिन तक पानी में पड़ा होने से शव फूल गया है। बचाव दल को रिवर फ्रंट के चौकीदार ने बताया था कि चार युवक नहा रहे रहे थे, इसी दौरान एक युवक डूब गया तो बाकी तीनों युवक वहां से भाग छूटे। युवक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।




