
सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर के मार्गदर्शन में ईद-उल-फितर त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी प्रथम प्रीति यादव ने थाना प्रभारी निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक अवनीश गौतम व प्रभारी निरीक्षक थाना कुतुबशेर पीयूष दीक्षित के साथ थाना क्षेत्रों में आरएएफ/पीएसी व पुलिस जवानों सहित सहयोगी व्यक्तियों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से शान्ति से ईद का त्यौहार मनाने की अपील की गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे, संदिग्ध व अराजकतत्वों की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दे, सभी कोरोना गाईडलाइंस का पालन करें, त्योहारों को हंसी खुशी शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। एसपी सिटी राजेश कुमार ने ईद उल-फितर के पावन पर्व पर जनपदवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ भी दी है। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर का पर्व शांति, सद्भाव, एकता और समरसता का संदेश देता है, एसपी सिटी ने भारतीय परम्परानुसार ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।




