बॉलीवुड
Trending

एण्डटीवी के कलाकारों की छिपी हुई प्रतिभाओं का हुआ खुलासा

सेलीब्रिटीज पर सबकी पैनी नजर रहती है, फिर भी वे दर्शकों से अपने सीक्रेट छुपा ही लेते हैं। प्रशंसक हमेशा ही अपने चहेती हस्तियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिये उत्सुक रहते हैं और इसलिये हम आज आपको बताने जा रहे हैं एण्डटीवी के कुछ कलाकारों की छुपी हुई या सीक्रेट खूबियों के बारे में। इन कलाकारों में विदिशा श्रीवास्तव ।’’एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं की अनीता भाबी, यानि विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस शो में अपनी ऐक्टिंग के लिये मुझे जो तारीफें मिल रही हैं, उससे मैं वाकई में बहुत खुश हूँ। लेकिन कई लोग नहीं जानते हैं कि डांस मेरा पैशन है और मैं खासकर शास्त्रीय नृत्य करने में माहिर हूँ। मैं स्कूल के दिनों में मंच पर प्रस्तुति देती थी। नृत्य के लिये अपने जुनून के कारण मैंने भरतनाट्यम और कथक भी सीखा। इन नृत्यों को सीखने से अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति की कुशलताएँ निखारने में मुझे सचमुच मदद मिली और मैं बेहतर ऐक्टर बन सकी। मुझे जब भी अपनी व्यस्त दिनचर्या से खाली समय मिलता है, मैं डांस करके तरोताजा हो जाती हूँ।’’एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ में महादेव का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ अरोड़ा ने कहा, ‘‘मुझे संगीत बहुत पसंद है और मैं अलग-अलग तरह के वाद्ययंत्र बजाता हूँ, जैसे कि बाँसुरी, गिटार, तबला और हारमोनियम। मैंने इसके लिये औपचारिक तौर पर कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन संगीत के लिये अपने जुनून के कारण मैंने खुद ही यह सीख लिया। मुझे जब भी कोई वाद्ययंत्र मिलता है, मैं उसे बजाने की कोशिश करता हूँ। हालाँकि बाँसुरी बजाना मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। मेरे दोस्त और परिवार विभिन्न वाद्ययंत्र बजा सकने की मेरी प्रतिभा की तारीफ करते हैं और उम्मीद है कि मैं अपने प्रशंसकों के लिये भी जल्दी ही परफाॅर्म करूंगा।’’एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश सिंह ऊर्फ कामना ने कहा, ‘‘मुझे गाना बहुत पसंद है। मेरे पिता ने बचपन में ही मुझे इस सुंदर कला से परिचित कराया था और मैं स्कूल के दिनों से ही गाना गा रही हूँ। मुझे याद है कि मेरी दादी माँ मुझे मेरी प्रस्तुतियों के लिये बख्शीश देती थीं। आज भी मेरे शो की पूरी टीम मुझसे गाने सुनने का आनंद लेती है। हमारे शो की कहानी के एक हिस्से में मैंने गाया भी था और इतनी मगन हो गई थी कि पूरा गाना गा दिया। सबसे अच्छी बात यह थी कि हर किसी को उसे सुनने में मजा आया, इतना मजा कि किसी ने भी मुझे रोका नहीं और आखिर में जब सभी ने मेरे लिये तालियाँ बजाईं, तब मैं खुशी से फूले नहीं समा रही थी।’’एण्डटीवी के ‘और भाई क्या चल रहा है?‘ में ज़फ़र अली मिर्ज़ा बने पवन सिंह ने कहा, ‘‘पेंटिंग मेरे बचपन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। मैंने स्कूल की चित्रकला प्रतियोगिताओं में कई ईनाम भी जीते। अब शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के कारण जब मैं अपने परिवार को याद करता हूँ, तब पेंटिंग ब्रश लेकर कैनवास पर कुछ बनाने लग जाता हूँ। पेंटिंग से मुझे नई ताजगी मिलती है और मैं बहुत खुश हो जाता हूँ। मेरा मानना है कि हर किसी में एक छुपी हुई प्रतिभा होती है और सभी को उस प्रतिभा के साथ आगे बढ़ना चाहिये और उसका अभ्यास करना चाहिये।’’देखिये ‘बाल शिव’ रात 8ः00 बजे, ‘और भाई क्या चल रहा है?’ रात 9ः30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, केवल एण्डटीवी पर!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button