धर्मराज्य
Trending

ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन

चेयरमैन शाहनवाज खान ने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद देकर भाईचारे को मजबूती से कायम करने का सन्देश दिया

नकुड़। चेयरमैन शाहनवाज खान ने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद देकर भाईचारे को मजबूती से कायम करने का सन्देश दिया। गुरुवार की देर शाम को नगर में स्थित एम.आर.पैलेस मे चेयरमैन शाहनवाज खान ने ईद-मिलन कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही खूबसूरत अंदाज में किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट,पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद सिंह पुंडीर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर चार चांद लगाए। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन शाहनवाज खान को ईद की बधाई पेश की। चेयरमैन शाहनवाज खान ने उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें गले लगाकर ईद की बधाई दी। प्रोग्राम में राजनैतिक, अराजनैतिक, समाजसेवियों व पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान राव अब्दुल्ला, पूर्व सभासद अफजाल निजामी,कामिल सैफी,सभासद अभिषेक जैन,हाजी याकूब कुरैशी, सभासद त्रिलोक चन्द,मुनेश कुमार,डॉक्टर इदरीश अहमद,सलेख चन्द बर्मन,महेश कुमार, परिवार पाल,देवकुमार त्यागी,पत्रकार मनोज धनगर,शबाना सिद्दीकी,बालेश सैनी,वरिष्ठ सपा नेता याकूब निजामी,जुनैद असगर,शाहिद नजीर,राशिद नजीर,फैजान अहमद (कल्लू), सलमान खान,उमर पठान,जावेद मिर्जा, आमिर आलम,आरिफ ग्राफिक्स व वकार कुरैशी सहित हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button