गुड मॉर्निंग न्यूज़देश-विदेश
Trending

आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं
1699- सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
1772- वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
1796- इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
1890- भारत की पहली फिल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
1919- अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए।
1939- भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ। 1941- तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1944- तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
1960- फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
1970- चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के ईंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
1973- फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन।
1980- अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1997- अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
2000- लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
2005- विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।
2013- पाकिस्तान के पेशावर में बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।
2014- बुब्बा वास्टन, अमेरिकी गोल्फर, ने 2014 में लगातार दूसरी बार मास्टर टूर्नामेंट जीता।
2015- चेक राजनेता वीट जेडली का ने क्रोएशिया और सर्बिया के बीच भूमि के एक पैच पर माइक्रोनिएशन लिबरलैंड की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button