crimeWorldटॉप न्यूज़
Trending

अपहण कर बंदूकधारियों ने 70 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 70 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की

अबुजा। नाइजीरिया में प्लैटो प्रांत के 12 से अधिक गांवों में बंदूकधारियों ने हमला कर कम से कम 70 लोगों की हत्या कर और कई अन्य का अपहरण कर लिया हैं। मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रविवार को हुए इस हमलें में मारे गए लोगों की संख्या 70 से 90 तक हो सकती हैं। द इंडिपेंडेंट डेली ने प्रांत के पुलिस प्रवक्ता उबा गेब्रियल के हवाले से बताया कि मृतकों की आखिर आंकड़ा अभी ज्ञात नहीं हुआ हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कम से 70 ग्रामीणों को जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं का अपहण कर लिया गया हैं तथा सैकड़ो घरों को ध्वस्त कर दिया गया हैं। सैकड़ों लोगों अपने घरों को छोड़कर जंगल मेें भाग गए हैं।

रविवार को हुए इस हमले में बंदूकधारियों ने कई घंटों तक कोहराम मचाया। लेकिन सुरक्षा बलों को सोमवार को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों को घायलों को प्लैटो प्रांत की राजधानी डेंगी और जोस के अस्पतालों में पहुंचाने में एक दिन लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button