uttar pradesh

UP में 2796 शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में तबादला

बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश सालभर इंतजार के बाद आखिरकार 2796 परिषदीय शिक्षकों का तबादला मनचाहे जिले में हो गया।

बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश सालभर इंतजार के बाद आखिरकार 2796 परिषदीय शिक्षकों का तबादला मनचाहे जिले में हो गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बुधवार को अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के आदेश दिए हैं,सालभर इंतजार के बाद आखिरकार 2796 परिषदीय शिक्षकों का तबादला मनचाहे जिले में हो गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बुधवार को अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के आदेश जारी कर दिए। कुल 1398 जोड़े (2796 शिक्षकों) कों के तबादले को मंजूरी मिली है। सचिव ने पहली बार एक जिले से दूसरे जिले में तबादला करने की बजाए सीधे एक से दूसरे स्कूल में ट्रां सफर कर दिया है जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त/ कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही 22 जून तक की जाएगी। साथ ही अभिलेखों का परीक्षण करते हुए स्थानान्तरित शिक्षकों को अनिवार्य रूप से एक साथ कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराया जाए। यदि स्थानान्तरित जिले में उस बैच के अध्यापकों की पदोन्नति नहीं की गई है तो ऐसे शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। स्थानान्तरित अध्यापकों को मानव सम्पदा पोर्टल पर साथ-साथ कार्यमुक्त करने एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button