uttar pradesh
UP में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की योजना

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती करने का योजना बना रहा है। फिल्हाल, आयोग को बेसिक माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग से खाली पदों का अधियाचन मिलने का इंतजार है। इसके लिए आयोग आठ बार तीनों विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुका है। तीन दिन पहले आयोग में हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि 15 से 20 जून के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया जाएगा। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक पद खाली हैं। आयोग के सूत्रों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक ( टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के रिक्त पदों का अधियाचन जून के आखिरी सप्ताह तक उपलब्ध करा देगा।



