uttar pradesh
Trending

UP में बेखौफ बदमाश, संघ पदाधिकारी को गोली मारने के बाद लूटी बाइक

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने संघ पदाधिकारी की बाइक रोक कर गोली मारी दी। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने संघ पदाधिकारी की बाइक रोक कर गोली मारी दी। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना का पता लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेताओं की भीड़ इकट्ठा हो गई।

जानकारी मुताबिक मामला मडराक थाना इलाके के मुकुंदपुर गांव का है। जहां आरएसएस के दाऊजी नगर शाखा के कार्यवाहक नवनीत देर रात अपनी हाथरस अड्डे से दुकान बंद कर बाइक से मुकुंदपुर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह मुकंदपुर मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से एक बोलेरो कार आई और नवनीत की बाइक को रोक लिया। इसके बाद कार में से उतरे व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। आरोप है कि इस दौरान कार सवार उनकी बाइक भी लूट ले गए हैं।

घटना की जानकारी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। गोली बगल से लगते हुए रीड की हड्डी में फंस गई है। मामले की जानकारी जैसे ही भाजपा नेताओं को हुई तो देर रात भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम के अलावा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

वहीं घटना की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी खुद मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। देर रात एसएससी घटनास्थल पर भी पहुंच गए थे, हालांकि पुलिस इसे लूट के साथ-साथ रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल देर रात तक घायल के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button