meerut

UP में सपाइयों ने फाड़ी CM की तस्वीर, BJP के पूर्व विधायक को भी लपेटे में लिया, लगाए ये गंभीर आरोप

मेरठ में सपाइयों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करने पर पार्टी कार्यालय के बाहर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के फोटो फाड़कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जेल रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर बाबा साहेब वाहिनी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मजदूर सभा एवं सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने दादरी में जुआ प्रकरण में बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संगीत सोम अवैध कार्य में शामिल हैं। अभी उनके साथी दादरी में होटल में जुआ कराते हुए पकड़े गए। जहां से बड़ी मात्रा में कैश, मोबाइल और गाड़ियां बरामद हुई हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस 
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को जानकारी दी गई थी कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का पुतला फूंका गया है। हालांकि जिला अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि उन्होंने पुतला नहीं फूंका है। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई।

संगीत सोम ने क्या कहा 
वहीं इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा, ‘अंकित मोतला के साथ संजीव बालियान, सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक सहित कई नेताओं के फोटो हैं। मेरे साथ बहुत सारे लोग फोटो खिंचवा लेते हैं। इस प्रकरण से मेरा कोई लेनादेना नहीं है।’

‘होटल किराए पर, मैं बीजेपी में नहीं हूं’
वहीं इस मामले में वांछित अंकित मोतला ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर कहा कि उसने यह होटल किराए पर दे रखा है। वह बीजेपी में नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button