देश-विदेश
Trending
RTC बस किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्रों ने आरटीसी बस किराए में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को यहां शहर के आरटीसी बस परिसर के सामने धरना दिया।

काकीनाडा। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्रों ने आरटीसी बस किराए में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को यहां शहर के आरटीसी बस परिसर के सामने धरना दिया।

उन्होंने बढ़े हुए बस शुल्क को वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगाए और स्कूलों व कॉलेजों के समय के दौरान विशेष बसों का संचालन की मांग की।
उन्होंने छात्रों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर आरटीसी बसें चलाने और सिटी बस सेवा के पुनरुद्धार के अलावा शहर के महत्वपूर्ण केंद्रों जैसे कोकिला सेंटर, रिलायंस ट्रेंड और पीआर डिग्री कॉलेज सेंटरों पर बस स्टॉप सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की।
इसके बाद एसएफआई के जिला इकाई सचिव टी राजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बस डिपो प्रबंधक से मुलाकात की और अपने ग्यारह मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।




