Bihar

RJD नेता के बेटे की बेरहमी से हत्या! शाम को घर से बाजार के लिए निकला था युवक…सुबह पुल के पास मिला शव; इलाके में दहशत

बिहार में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नगर अध्यक्ष राजू सिंह के बड़े पुत्र संजीव सिंह का शव बरामद किया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सरायरंजन निवासी एवं राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह के पुत्र संजीव सिंह कल शाम अपने घर से सरैया बाजार निकला था। आज सुबह जब ग्रामीण टहल रहे थे तभी संजीव सिंह का शव सरैया पुल के पास पाया गया। अपराधियों ने तेज हथियार से उसकी हत्या कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में मुसरीधरारी-चकलालसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button