देश

PM मोदी का मिजोरम यात्रा के साथ संघर्षग्रस्त राज्य मणिपुर जाने की भी संभावना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर आने की संभावना है। आइजोल में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। PM मोदी के मिजोरम दौरे के साथ संघर्षग्रस्त राज्य मणिपुर जाने की भी संभावना

प्रधानमंत्री मोदी सबसे नये बैराबी-सैरांग रेलवे का उद्घाटन करने के लिए पहले मिजोरम का दौरा करेंगे।

मिजोरम सरकार के कई अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री आइजोल से मणिपुर जाएंगे, जो मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से उनकी पहली यात्रा होगी। उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री के दौरे का पूर्ण कार्यक्रम नहीं मिला है। वहीं, इंफाल के अधिकारी दौरे की पुष्टि नहीं कर सके।

मिजोरम के मुख्य सचिव खिल्ली राम मीणा ने सोमवार को प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एक बैठक बुलाई।

एक बयान में कहा गया कि बैठक में सुरक्षा उपायों, यातायात प्रबंधन, स्वागत समारोह और सड़कों की साज-सज्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आइजोल के लामौल में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में सरकारी कर्मचारियों, किसानों और विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों को भाग लेने की अनुमति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राज्य में 51.38 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।

यह नयी रेलवे लाइन असम के सिलचर शहर से होते हुए आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button