देश-विदेश

Night Club के बाहर खूनी तांडव: सिरफिरे ने भीड़ पर चढ़ाई गाड़ी, 30 घायल, सामने आई तस्वी

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक चौंकाने वाली और हिंसक घटना सामने आई है। शनिवार देर रात ईस्ट हॉलीवुड नाइट क्लब के बाहर एक सिरफिरे चालक ने अपनी गाड़ी भीड़ पर चढ़ा दी जिससे 30 लोग घायल हो गए। इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

लॉस एंजिल्स सिटी फायर डिपार्टमेंट के जन सूचना अधिकारी कैप्टन एडम वैनगेरपेन ने इस दृश्य को बहुत ही अराजक बताया। अधिकारियों के मुताबिक वर्मोंट हॉलीवुड म्यूजिक स्थल के सामने एक गाड़ी बड़ी संख्या में लोगों को कुचलती हुई निकल गई।

PunjabKesari

भीड़ ने ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर पीटा, फिर मारी गोली

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और जमकर उसकी पिटाई की। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के जन सूचना अधिकारी जेफ ली ने बताया कि इस हाथापाई के दौरान भीड़ में से किसी एक व्यक्ति ने ड्राइवर को गोली मार दी।

PunjabKesari

पुलिस का मानना है कि चालक नशे में था। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के अलावा इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ड्राइवर का कोई अन्य आपराधिक इरादा या आतंकवाद से संबंध था।

यह भी पढ़ें: हो गई बड़ी डील: घड़ियां, चॉकलेट… खाने-पीने से लेकर फैशन तक, 1 अक्टूबर से यह चीज़ें हो जाएंगी सस्ती

18 महिलाएं समेत 30 घायल, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

पीड़ितों में 18 महिलाएँ और 12 पुरुष शामिल थे जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। सात पीड़ितों की हालत गंभीर है।

PunjabKesari

शुरुआत में लॉस एंजिल्स के पुलिस अधिकारियों को एक घातक हथियार से हमले की सूचना मिली थी लेकिन बाद में असली मामला सामने आया। पुलिस ने कार चालक को अपने कब्जे में लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button