IPS समेत 18 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, पुलिस विभाग में मची हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की एक अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने चंदौली के तत्कालीन एसपी अमित कुमार समेत 18 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला बर्खास्त सिपाही अनिल कुमार सिंह का अपहरण कर उन्हें फर्जी केस में फंसाने से जुड़ा हुआ है।
HT की रिपोर्ट के मुताबिक, चंदौली में तैनात सिपाही अनिल कुमार सिंह निवासी भुल्लनपुर, मंडुआडीह (वाराणसी) ने साल 2021 में मुगलसराय पुलिस के प्रतिमाह जनता से साढ़े 12 लाख रुपये अवैध वसूली का खुलासा किया था। इसकी पुष्टी डीआईजी विजिलेंस ने छानबीन करने के बाद की थी। चंदौली के तत्कालीन एसपी अमित कुमार (अभी गौतमबुद्ध नगर में तैनात) ने सिपाही अनिल सिंह ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।
गाजीपुर में 12 लाख की अवैध वसूली के आरोप में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल, इनकी तैनाती गौतमबुद्ध नगर में है। अमित कुमार 2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं,जो दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट से रिटायर हुए थे। आईपीएस बनने से पहले अमित कुमार ने अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी में काम किया था।





