खेल
Trending

IPL 2022 में लीग मैचों की Playoff जंग हुई दिलचस्प,लखनऊ की हार और राजस्थान की जीत ने बदल दिया पूरा समीकरण

सबकी निगाहें इस बात पर है कि आईपीएल की टॉप 4 टीमें कौन सी होगी। अब तक के हिसाब से देखें तो 2 टीम में आईपीएल में सबसे मजबूत मानी जा रही थी।

नई दिल्ली। IPL 2022 में लीग मैचों का रोमांच अपने चरम पर है। सबकी निगाहें इस बात पर है कि आईपीएल की टॉप 4 टीमें कौन सी होगी। अब तक के हिसाब से देखें तो 2 टीम में आईपीएल में सबसे मजबूत मानी जा रही थी। एक थी गुजरात टाइटंस और दूसरी लखनऊ सुपरजाइंट्स। गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। लेकिन अभी भी दूसरे, तीसरे और चौथे पोजीशन के लिए लगभग 5 टीमों के बीच लड़ाई है। दरअसल, रविवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को लखनऊ सुपरजाइंट्स हार गई। यह लगातार लखनऊ सुपरजाइंट्स की दूसरी हार थी। लखनऊ सुपरजाइंट्स 16 अंकों के साथ बनी हुई है। लेकिन राजस्थान ने लखनऊ को हराने के बाद पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। राजस्थान और लखनऊ के पास 16-16 अंक हैं लेकिन रन रेट के हिसाब से राजस्थान आगे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या प्लेऑफ की राह लखनऊ के लिए मुश्किल हो जाएगी? हालांकि यह बात भी सच है कि अगर लखनऊ अपना आखिरी मुकाबला भी हार जाती है तो भी वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। प्लेऑफ के लिए तीन टीमों के बीच जबरदस्त लगाई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। बेंगलोर के पास अभी 14 अंक है और एक मैच बचे हुए हैं। बेंगलोर अपना आखिरी मैच जीतती भी है तो उसके पास 16 अंक होंगे। लेकिन पॉइंट टेबल में रन रेट के हिसाब से वह लखनऊ से नीचे रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के पास 12 अंक हैं। वहीं पंजाब किंग्स को भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। आज पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला है और इस मुकाबले के बाद यह भी तय हो जाएगा कि प्लेऑफ की उम्मीदें अभी किस टीम के लिए बची हुई है।

प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, दिलचस्प समीकरण यह भी है कि दिल्ली और पंजाब की टीम एक मैच जीतकर भी प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं। बशर्ते आरसीबी अपना आखिरी मैच हार जाए। जबकि लखनऊ अपना आखिरी मैच हारकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आपको बता दें कि जिन टीमों ने आईपीएल का खिताब जीता है, वह इस वक्त प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा पांच बार यह खिताब जीता है लेकिन प्लेऑफ से बाहर है जबकि चेन्नई ने 4 बार खिताब जीता है लेकिन प्लेऑफ से बाहर है। वही कोलकाता और हैदराबाद की आईपीएल की चैंपियन रही है लेकिन फिलहाल दोनों टीमें प्लेऑफ से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button