देश-विदेश

G7 सम्मेलन बीच में ही छोड़ निकले डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल-ईरान में जंग के बीच वापस लौटे US राष्ट्रपति, बोले- तुरंत खाली करे दे तेहरान

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए।

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए।

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां जारी जी-7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही विदा ले ली है।

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने का अंदाजा उस वक्त दुनिया को हुआ जब ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ‘‘सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।’’

दुनिया भर के नेता पूरे विश्व में अनेक क्षेत्रों में जारी तनाव को कम करने में मदद के विशिष्ट लक्ष्य के साथ जी-7 में एकत्र हुए, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर टकराव के कारण यह बाधित हो गया है। इजराइल ने चार दिन पहले ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे।

शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने चेतावनी दी कि इससे पहले कि ‘‘बहुत देर हो जाए’’ ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगानी चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता ‘‘बातचीत करना चाहते होंगे’’ लेकिन उनके पास अपने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर सहमति बनाने के लिए 60 दिन थे और फिर भी इजराइली हवाई हमले शुरू होने से पहले वे ऐसा करने में विफल रहे।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ उन्हें समझौता करना होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में सैन्य रूप से शामिल होगा ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता।’’

अब तक इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम स्थलों को निशाना बनाया है लेकिन वह ईरान के फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र को नष्ट नहीं कर सका है। यह स्थल जमीन के अंदर काफी गहराई में है और इसे नष्ट करने के लिए इजराइल को 30,000 पाउंड (14,000 किलोग्राम) के ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर’ की आवश्यकता होगी। इजराइल के पास इस स्तर के बमवर्षक नहीं हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सोमवार दोपहर चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!’’ इसके तत्काल बाद ट्रंप ने शिखर सम्मेलन छोड़कर जाने का फैसला किया।

ट्रंप ने दिन में कई बार यह बात दोहराई कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिर से इस बात पर ज़ोर दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘‘ ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता।’’

उन्होंने कहा कि ईरान को समझौते पर हस्ताक्षर कर देना चाहिए था। ट्रंप ने अपने पोस्ट में अंत में कहा, ‘‘सभी को तत्काल तेहरान खाली कर देना चाहिए।’’

तेहरान में करीब 95 लाख लोग रहते हैं। सोमवार को इजराइली सेना ने वहां से लोगों को चले जाने की चेतावनी दी थी। इससे मध्य तेहरान के एक हिस्से में 330,000 लोग प्रभावित हुए है। इस हिस्से में देश का सरकारी टीवी और पुलिस मुख्यालय, साथ ही तीन बड़े अस्पताल हैं, जिनमें से एक ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड का है।

सोमवार शाम को जब ट्रंप ने जी-7 के अन्य नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई, तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘‘मेरा वापस जाना बेहद जरूरी है।’’

मेजबान देश कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति की मौजूदगी के लिए बहुत आभारी हूं और मैं उनकी बात पूरी तरह से समझता हूं।’’
इजराइल ने सोमवार को ईरान के सरकारी टेलीविजन स्टेशन पर सीधे प्रसारण के दौरान हमला किया, जिससे विस्फोट के बाद एक रिपोर्टर को कैमरा छोड़कर भागना पड़ा। यह हमला ईरान की ओर से इजराइल पर मिसाइलों की एक नई श्रृंखला दागे जाने के बाद हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए।

इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइली हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘‘काफी लंबे समय के लिए पीछे धकेल दिया है।’’

उन्होंने कहा कि इजराइल ईरानी सरकार को गिराने का प्रयास नहीं कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमलों के परिणामस्वरूप ऐसा होता है तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

नेतन्याहू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘शासन बेहद कमज़ोर है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रतिदिन संपर्क में हैं।

इजराइल के सैन्य प्रवक्ता जनरल एफी डेफ्रिन ने दावा किया कि इजराइल का ‘‘तेहरान के आसमान पर नियंत्रण है’’।

सेना ने कहा कि उसने मध्य ईरान में सतह से सतह पर मार करने वाले 120 से अधिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं, जो ईरान के कुल लॉन्चर का एक तिहाई है।

इसने यह भी कहा कि लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ‘कुर्द फोर्स’ से संबंधित 10 कमांड सेंटरों पर हमला किया है। ‘कुर्द’ फोर्स ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की एक विशिष्ट शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया अभियान संचालित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button