ED ऑफिस पहुंचे सुरेश रैना, बेटिंग ऐप मामले में हो रही है पूछताछ

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी सुरेश रैना की मुसीबत बढ़ गई हैं। बेटिंग ऐप के प्रमोशन के चलते अब पूर्व भारतीय स्टार बल्लेबाज बुरी तरह से फंस गए हैं। 12 अगस्त 2015 को ईडी ने रैना को समन भेजा है और आज वो प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना से अब पूछताछ शुरू भी हो गई है। इस मामले के जोर पकड़ने से मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के ऑफिस पहुंचे सुरेश रैना
पिछले कुछ महीनों से ही ईडी ने बैन किए गए बेटिंग वेबसाइट वाले ऐप के प्रमोशन करने के कारण सेलिब्रिटी को समन भेजना शुरू किया था। जिसमें पहले स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना हैं। रैना ने 1xbet बेटिंग ऐप का प्रमोशन किया था। जिसके कारण ही वो इस केस में शामिल हो गए हैं। भारत सरकार ने कुछ समय पहले 1xbet और Parimatch जैसे ऐप को बैन किया था। इस मामले के अलावा हवाला के जरिए पैसे भारत से बाहर भेजने के मामले की भी जांच चल रही है। जिससे जुड़े सवालों के जवाब भी सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के ऑफिस में देने पड़ सकते हैं।

खबर अपडेट हो रही है….



