uttar pradesh

CO कैंट का स्टंटबाजों पर तगड़ा एक्शन, दर्जनों बाइक सीज…लगातार चलेगा अभियान

शहर के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट नौकायन रोड पर पुलिस का स्टंटबाजों पर तगड़ा एक्शन चला। यहां फिलहाल तो पुलिस लगातार चेकिंग की बात कहती है लेकिन बाइकर्स गैंग पर कोई खौफ नहीं रहता, शहर के मनबढ़ रात में वहां पहुंचते हैं और जम कर उत्पात मचाते हैं।

शहर के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट नौकायन रोड पर पुलिस का स्टंटबाजों पर तगड़ा एक्शन चला। यहां फिलहाल तो पुलिस लगातार चेकिंग की बात कहती है लेकिन बाइकर्स गैंग पर कोई खौफ नहीं रहता, शहर के मनबढ़ रात में वहां पहुंचते हैं और जम कर उत्पात मचाते हैं। इस दौरान वे खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए।जिसकी वजह से एक लेन पर आवाजाही ही बंद हो जाती है। स्टंट करते बाइकर्स का वीडियो सामने आने पर शुक्रवार की रात में पुलिस ने अभियान चलाकर 25 बाइक सीज की। नियमों की अनदेखी करने पर 35 का चालान का काटा।

गुरुवार की रात में ही पुलिस के इस अभियान की कलई खुल गई। रात में 11 बजे 15 की संख्या में पहुंचे बाइकर्स पैडलेगंज पुलिस चौकी से जैसे ही आगे बढ़े उधम मचाने लगे। नौकायन की तरफ जाने वाली पूरी लेन कवर करके चलने के साथ ही अपने साथी से वीडियो बनवा रहे थे।पुलिस की नजर से बचने के लिए सर्किट हाउस के पास मुड़कर वापस चले गए थे। नौकायन पर घूमने आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो शुक्रवार की रात में पैडलेगंज से लेकर नौकायन के बीच सीओ कैंट अंशिका वर्मा की अगुवाई में अभियान चलाकर तेज रफ्तार में बाइक चलाने व उधम मचाने वालों पर कार्रवाई की गई।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नौकायन रोड पर तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात में सीओ कैंट ने 25 बाइक सीज कराने के साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान कटवाया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button