uttar pradesh

CM योगी के राज में शर्मसार हुई इंसानियत, मुस्लिम महिलाओं से मारपीट

आरोप भाजपा नेता पर लगे हैं और पीड़िता मुस्लिम महिला है। उसने मारपीट करने के आरोप लगाए है। घटना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में रामराज्य की बात करते हैं। सबके साथ, सबका विकास करने की बात करते हैं। अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश होने की बात कही जाती है, लेकिन इसी प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहा है। पिछली घटनाओं से सभी वाकिफ हैं, लेकिन ताजा मामला सहारनपुर में सामने आया है। आरोप भाजपा नेता पर लगे हैं और पीड़िता मुस्लिम महिला है। उसने मारपीट करने के आरोप लगाए है। घटना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों से मारपीट की। इस मारपीट में उनके सिर पर चोटें लगी हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। घायलों को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन मारपीट क्यों की गई? इस बारे में आरोपियों ने कुछ नहीं बताया। पीड़ितों ने योगी सरकार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। आइए देखते हैं कि आखिरी पूरा मामला क्या है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button