uttar pradesh

CM योगी ने यूपी में घटित मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का लिया संज्ञान, दिए प्रमुख दिशा-निर्देश

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में घटित मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उ

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में घटित मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने भेड़िए और तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाने के निर्देश दिए है। बता दें कि यूपी के कई जिलों में इन दिनों भेड़िए और तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। बहराइच में पिछले डेढ़ महीने से भेड़ियों के एक झुंड ने दहशत फैला रखी है। आए दिन भेड़िए किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। वन विभाग अभी तक चार भेड़ियों को पकड़ने में सफल हुआ है। सीएम योगी ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।

इस प्रकार हैं प्रमुख दिशा-निर्देश
● सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं, उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं।

● सीएम योगी ने कहा कि पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें। लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय वन मंत्री द्वारा वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती करते हुए उन्हें बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर सहित अन्य जिलों में लगाया जाए। जॉइंट पेट्रोलिंग बढ़ाएं।

● वरिष्ठ अधिकारी जिलों में कैंप करें। जनप्रतिनिधियों के सहयोग लें। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था भी करें।

● उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्यजीव संघर्ष को आपदा घोषित किया है। इस क्रम में, वन्य जीवों के हमले में घायल लोगों अथवा असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button