Uncategorized
Trending

CCSU मेरठ में 22 जून से होंगी बीएड की परीक्षाएं, 88 केंद्र बनाए गए

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में बीएड वर्ष 2022 की मुख्य, बैक, भूतपूर्व छात्रों की परीक्षा 22 जून को शुरू होंगी। इस बाबत विश्वविद्यालय ने सभी नौ जिलों में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को बीएड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

मेरठ। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में बीएड वर्ष 2022 की मुख्य, बैक, भूतपूर्व छात्रों की परीक्षा 22 जून को शुरू होंगी। इस बाबत विश्वविद्यालय ने सभी नौ जिलों में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को बीएड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बीएड परीक्षा के लिए मेरठ में 31 परीक्षा केंद्र बने हैं। इसी तरह गाजियाबाद में 12 केंद्र, बुलंदशहर में 10, हापुड़ में चार, गौतमबुद्धनगर में आठ, बागपत में सात, मुजफ्फरनगर में चार, शामली में दो और सहारनपुर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षा की डेटशीट तीन जून को ही जारी कर दिए थे। बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष मुख्य, एक्स, बैक की परीक्षा 22 जून को शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। इस बीच कुल 12 दिन पेपर होंगे। वहीं बीएड स्पेशल एजुकेशन की प्रथम व द्वितीय वर्ष की मुख्य, एक्स व बैक पेपर परीक्षा भी 22 जून को शुरू होगी और 15 जुलाई को खत्म होगी। इस बीच कुल 11 दिन पेपर होंगे। यह परीक्षाएं भी दो पालियों में ही होंगी।

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सभी परास्नातक स्तरीय पीजी सेल्फ फाइनेंस प्रणाली के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों की सम-सेमेस्टर परीक्षा जून-2022 सत्र 2021-22 की परीक्षाएं 15 जून को शुरू होंगी। यह सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर स्थित कांशीराम शोधपीठ विभाग में होगी। परीक्षाएं तृतीय पाली में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होंगी। इसमें दो, चार और छठे सेमेस्टर की मुख्य, एक्स व बैक पेपर परीक्षाएं होंगी। परीक्षा 23 जून को खत्म होगी। इस बीच आठ दिन विभिन्न पांठ्यक्रमों के पेपर होंगे।

मेरठ में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से 84 चुनौती मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को यह रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसमें एमबीबीएस प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परिणाम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button