
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर बड़ी खबरें सामने आई है। फिलहाल बग्गा को हाईकोर्ट ने राहत दी है। जानकारी के अनुसार 5 जुलाई तक अंतरिम जमानत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है। हाईकोर्ट अब गर्मी की छुट्टी के बाद इस मामले में सुनवाई करेगा। इससे पहले पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने 7 मई को सुनवाई की थी तथा बग्गा को 10 मई तक गिरफ्तारी वारंट से राहत दी गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि बग्गा के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट को अंडरटेकिंग देते हुए बग्गा के खिलाफ की जा रही जांच पर रोक लगाने की अपील भी की है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि पंजाब पुलिस चाहे तो दिल्ली में बग्गा के घर जाकर 2 घंटे उनसे पूछताछ भी कर सकती है।




