AIMIM ने जारी की 25 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें सीवान के लिए मोहम्मद कैफ, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए अनस सलाम, किशनगंज के लिए एडवोकेट शम्स आगाज़, मधुबनी के लिए राशिद खलील अंसारी और अररिया के लिए मोहम्मद मंज़ूर आलम आदि के नाम शामिल हैं।

उम्मीदवारों के नाम की सूची इस प्रकार हैः-

- अमौर – अख्तरुल इमान
- बलरामपुर– आदिल हसन
- ढाका-राणा रंजीत सिंह
- नरकटिया- शमीमुल हक़
- गोपालगंज- अनस सलाम
- जोकीहाट – मुरशिद आलम
- बहादुरगंज – तौसीफ आलम
- ठाकुरगंज– ग़ुलाम हसनैन
- किशनगंज – एडवोकेट शम्स आगाज़
- बैसी – ग़ुलाम सरवर
- शेरघाटी – शान-ए-अली खान
- नाथनगर – मोहम्मद इस्माइल
- सीवान – मोहम्मद कैफ़
- केओटी – अनीसुर रहमान
- जाले – फैसल रहमान
- सिकंदरा– मनोज कुमार दास
- मुंगेर – डॉ. मुनाज़िर हसन
- नवादा – नसीमा खातून
- मधुबनी – राशिद खलील अंसारी
- दरभंगा ग्रामीण – मोहम्मद जलाल
- गौड़ाबौराम– अख्तर शाहंशाह
- क़सबा – शहनवाज़ आलम
- अररिया – मोहम्मद मंज़ूर आलम
- बरारी– मोहम्मद मतीउर रहमान शेरशाहबादी
- कोचाधामन – सरवर आलम
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट में, AIMIM ने लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM उम्मीदवारों के नाम कुछ इस प्रकार हैं। इंशाअल्लाह, हमें उम्मीद है कि हम बिहार के सबसे उत्पीड़ित लोगों की आवाज़ बनेंगे। यह सूची AIMIM की बिहार इकाई द्वारा तैयार की गई है और इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी परामर्श किया गया है।” बता दें कि 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।



