ADGP वाई पूरन कुमार केस: FIR में DGP, IG, कमिश्नर समेत 12 नामजद, सामने आए नाम
हरियाणा में एडीजीपी आत्महत्या केस में पुलिस ने अब की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। चंड़ीगढ़ पुलिस ने सूबे के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, पंचकूला कमिश्नर, अंबाला आईजी, रोहतक एसपी समेत 12 आला कमान अधिकारियों के नाम दर्ज किए हैं। पुलिस ने गुरुवार देर रात मामला दर्ज किया था। अब सभी आरोपी अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

पुलिस ने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी संदीप खिरवार, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लों, एडीजीपी लैंड ऑर्डर संजय कुमार, एडीजीपी माटा रवि किरण ,पंचकूला पुलिस आयुक्त सिवास कविराज, अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरानिया आईपीएस कल रामचंद्रन को मामले में नामजद किया है। इसके अलावा केस में कुछ पूर्व नौकरशाह भी हैं। इसमें पूर्व डीजीपी मनोज यादव ,पूर्व डीजीपी पीके अग्रवाल, पूर्व मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद, पूर्व ए सी एस राजीव अरोड़ा शामिल हैं।

केजरीवाल ने उठाई सख्त सजा की मांग
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मामले में सख्त सजा की मांग की है। केजरीवाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हरियाणा के IPS अफसर पूरन कुमार को अपनी जाति को लेकर इतना उत्पीड़न झेलना पड़ा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। दोषी लोगों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया तो इनके ट्रोल सोशल मीडिया पर दलितों को बेइज्जत कर रहे हैं।



