delhi
Trending

AAP विधायक सोमनाथ भारती ने हनीट्रैप में फंसाने का लगाया आरोप, बोले- दो बार कोशिश की गई

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी पार्टी के विधायकों को पैसों का लालच देने में विफल रहने के बाद उन्हें मोहपाश (हनीट्रैप) में फंसाने का प्रयास कर रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी पार्टी के विधायकों को पैसों का लालच देने में विफल रहने के बाद उन्हें मोहपाश (हनीट्रैप) में फंसाने का प्रयास कर रही है। भारती ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भारती ने दावा किया कि बुधवार से दो बार उन्हें मोहपाश में फंसाने के प्रयास किए गए हैं। भारती ने आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है क्योंकि वह ‘आप’ विधायकों को पैसे का लालच देने या केंद्रीय एजेंसियों के शिकंजे में फंसाने में विफल रही।

उन्होंने ट्वीट किया, “बड़ी हैरानी के साथ यह साझा कर रहा हूं कि भाजपा हमें ईडी/सीबीआई के छापे की धमकी और पैसे का लालच देने में विफल रहने के बाद, कल (बुधवार) से दो बार मुझे मोहपाश में फंसाने की कोशिश कर चुकी है। मैं दिल्ली पुलिस से इसकी जांच करने का आग्रह करता हूं। मुझे संदेह है इसके पीछे भाजपा का हाथ है। वे ‘आप’ सरकार के पीछे पड़े हुए हैं।” विधायक ने ट्वीट के साथ, फोन पर व्हाट्सऐप संदेशों के ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किए। बाद में शाम के समय भारती ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button