राज्य
Trending
AAP विधायक के गनमैन ने खुद को मारी गोली, मचा हडकंप
आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल के गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव बस्ती दानिशमंदा में एक क्वार्टर में मिला। कहा जा रहा है कि गनमैन ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी की है।

जालंधर। जालंधर वेस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल के गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव बस्ती दानिशमंदा में एक क्वार्टर में मिला। कहा जा रहा है कि गनमैन ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान मूल रूप से महतपुर के रहने वाले पवन कुमार (29) के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि विवाह के बाद उसका घरेलू कलह चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर था। आज सुबह दस बजे के करीब उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।




