
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर जो बवाल चल रहा है, वैसे नज़ारे कम ही देखने को मिलते हैं। हंगामे के बाद बोतलों की फेंका-फेंकी व माइक तोड़ने के बाद MCD सदन के भीतर से अब जो वीडियो सामने आया है वो शर्मनाक है। सदन के अंदर अब थप्पड़बाजी भी हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी के पार्षद आम आदमी के पार्षद के मुंह पर मारते हैं और उसके बाद AAP पार्षद ने बीजेपी नेता प्रमोद गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद हंगामा और तेज हो गया।




