uttar pradesh

विद्यालय में प्रतिभा को उजागर करने के लिए ग्रीष्मकालीन कैंप 2024 का आयोजन

कृष्णकुलम विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के दौरान दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर 11वीं कक्षा तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभम गोधर, सेक्रेटरी पवन इंद्रमणि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय में बच्चों ने ग्रीष्मकालीन कैंप में उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलकूद , नृत्य, स्केटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और गायन में भाग लिया और अपनी कला दिखाई।

बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट में 3D फ्लावर, आइसक्रीम कोन, फ्लावर पॉट, अनेक प्रकार के मुकुट, इंद्रधनुष, वॉल हैंगिंग टेडी बीयर, टेबल लैंप, कप पेंटिंग,फेस मास्क मंडल पेंटिंग, अनेक प्रकार के पेन होल्डर इत्यादि सामान बनाने सिखाए और अनेक प्रकार की चित्रकला की। अनेक प्रकार के नृत्य में कंटेंपरेरी हिप हॉप जैक एंड बाउंस ,वेलेट आदि सीखकर बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। खेलकूद में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल आदि अनेक प्रकार के खेलों मे भाग लिया और उत्साह पूर्वक खेल खेले।

म्यूजिक में पियानो, गिटार, हारमोनियम, कांगो और संगीत का अभ्यास करवाया। जिसमें बच्चों ने सीखने में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभम गोधर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बताया कि बच्चों को समर कैंप में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

सेक्रेटरी पवन इंद्रमणि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकल कर आती हैं, जिस पर स्कूल और अभिभावकों को मिल कर काम करना चाहिए ताकि बच्चों अपनी रुचि की चीजों में अपना भविष्य बना सकें।

10 दिवसीय समर कैंप में 11वे दिन बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया जिसमें म्यूजिक में कक्षा 9 की मिस्ठी को प्रथम, तृतीय क्लास के दीपक को द्वितीय और चतुर्थ कक्षा की रितिका को तृतीय स्थान द्वारा शील्ड सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

आर्ट एंड क्राफ्ट में कक्षा सप्तम की छात्रा काव्या को प्रथम स्थान, कक्षा पंचम के छात्र ध्रुव को द्वितीय स्थान, कक्षा प्रथम के छात्र गुरु चरण को तृतीय स्थान द्वारा शील्ड, सर्टिफिकेट और गिफ्ट के द्वारा सम्मानित किया गया।

नृत्य में कक्षा सप्तम की गोरी कक्षा चतुर्थ की पल्लवी और हर्षिता को ढाल सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। फुटबॉल में आदित्य, सिद्धार्थ, हेमंत, अनुज, हिमांशु, कपिल, गर्वित, योगेश, उमा, अभिजीत, अभिनव और प्रतीक को सर्टिफिकेट, शील्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन में सृष्टि को प्रथम स्थान, अभिजीत को द्वितीय स्थान, दिव्यांशु को प्रथम स्थान और इशिता को द्वितीय स्थान द्वारा शील्ड, सर्टिफिकेट और गिफ्ट के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात समर कैंप का समापन किया गया। विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button