नगर पालिका परिषद् मवाना द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जीरो वेस्ट इंवेन्ट कार्यक्रम का आयोजन किया
पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा पालिका कर्मचारियों के साथ भीषण गर्मी को देखते हुये नागरिकों को शीतल जल व शरबत का वितरण कराया गया।
मवाना( संवादाता आरके विश्वकर्मा)। पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा पालिका कर्मचारियों के साथ भीषण गर्मी को देखते हुये नागरिकों को शीतल जल व शरबत का वितरण कराया गया। उक्त कार्यक्रम प्रतिबन्धित प्लास्टिक के बिना व बिन फ्री किया गया। शीतल शरबत के वितरण से रोड पर आने-जाने वाले नागरिको को काफी राहत प्राप्त हुई। पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर के सभी नागरिकों से यह अपील भी की गयी कि सभी नागरिक प्रतिबन्धित पाॅलिथीन का प्रयोग न करे, ओर से न किसी की करने दे, पर्यावरण को बचाये व सभी नागरिक अपने-अपने घरों को खाली पडे स्थानों पर वृक्षारोपण अवश्य करें, तथा नगर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
उक्त कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक के साथ अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार पालिका वरिष्ठ लिपिक लाखन सिंह, व पालिका के समस्त कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।


