CM अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े केस में जमानत पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जमानत के लिए राउज एवेन्यू का रुख किया है।

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े केस में जमानत पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जमानत के लिए राउज एवेन्यू का रुख किया है।

बता दें सीएम केजरीवाल ने मार्च में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मई माह की शुरूआत में लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। अदालत ने आम आदमी पार्टी प्रमुख को चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के एक दिन बाद 2 जून तक पुलिस के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया था।

केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए इस सप्ताह की शुरूआत में शीर्ष अदालत में अपील की थी लेकिन कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को झटका देते हुए उनकी याचिका को सूचीबद्ध करने के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने की मांग को खारिज करते हुए अदालत ने कहा था चूंकि अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए निचली अदालत में जाने की छूट दी गई है, इसलिए याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।



