delhi

सोना तस्करी के आरोप में शशि थरूर का PA अरेस्ट

कांग्रेस नेता और मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट (PA) शिव कुमार को कस्टम विभाग ने अरेस्ट किया है। आज दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ये कार्रवाई की गई।

कांग्रेस नेता और मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट (PA) शिव कुमार को कस्टम विभाग ने अरेस्ट किया है। आज दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ये कार्रवाई की गई। शिव कुमार विदेश दौरे से लौटने वाले अपने किसी परिचित से सोने का हैंडओवर ले रहे थे। जानकारी के अनुसार उस शख्स ने विदेश से लाए गए गोल्ड शिव कुमार को सौंपे थे। इसी दौरान कस्टम विभाग ने कार्रवाई की तो उन्हें पहले हिरासत में लिया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक सोने की कीमत करीब 55 लाख है। शिव कुमार गोल्ड के बारे में कस्टम अधिकारियों को कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला मामला बुधवार देर शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 का है।

शिव प्रसाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में किसी से मिलने पहुंचे थे। वह शख्स विदेश दौरे से लौटा था। टर्मिनल-3 पर आने वाली फ्लाइट से आए यात्रियों पर कस्‍टम विभाग के अधिकारी खास नजर रखते हैं। इसी दौरान ग्रीन चैनल पर कस्‍टम की टीम ने शिव कुमार को चेकिंग के लिए रोका। जांच में उनके कब्‍जे से सोना बरामद किया गया। जब उनसे इस गोल्ड के बारे में पूछा गया तो वो उसे लेकर कोई ठीक-ठाक सा जवाब नहीं दे सके। इसी के बाद कस्टम विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button