सिंह वालों को कारोबार में लाभ, जानिए किन लोगों पर रहेगी गणेशजी की कृपा
पने विवेक से काम करें। आप चाहकर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें।

वृषभ-कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन- बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। पहले खुद समझें कि करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद सम्भव है। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

सिंह- अपने कैरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की आशंका है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा।
कन्या- नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
तुला-दिन की महत्ता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक- अपनी जीवन शैली को बदलें।व्या पार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।
धनु- अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
कुम्भ-निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
मीन-सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं,नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें।

