uttar pradesh

सूरजपुर में छत से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के निकट सूरजपुर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के निकट सूरजपुर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कपिल (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर कस्बे का रहने वाला था और फिलहाल सूरजपुर में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि कपिल सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि कपिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था। पुलिस को शक है कपिल ने छत से कूद कर आत्महत्या की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button