Uncategorized

ए॰एस॰ (पी॰जी॰) कालिज, मवाना की स्थापना सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अन्र्तगत पंजीकृत संस्था ए0एस0 डिग्री काॅलिज एसोसिएशन

महाविद्यालय के संस्थापक मंत्री पूज्य श्री बिशम्बर सहाय अग्रवाल जी के अथक प्रयासों से विज्ञान संकाय में सम्बद्धता प्राप्त कर बी0एससी0 (गणित) में मात्र 40 विद्यार्थियों की संख्या से प्रारम्भ हुआ।

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। महाविद्यालय मे प्रतिवर्ष 24 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर यज्ञ व कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। महाविद्यालय के संस्थापक मंत्री पूज्य श्री बिशम्बर सहाय अग्रवाल जी के अथक प्रयासों से विज्ञान संकाय में सम्बद्धता प्राप्त कर बी0एससी0 (गणित) में मात्र 40 विद्यार्थियों की संख्या से प्रारम्भ हुआ। यह महाविद्यालय निरन्तर प्रगति पर अग्रसर होते हुए आज विभिन्न संकायों में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर लगभग 1000 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। आज यह महाविद्यालय मवाना क्षेत्र का विशालतम व भव्य भवन वाला प्रमुख उच्च शिक्षा केन्द्र है। वर्ष 1973 में बी0एससी0 (जीव विज्ञान) व वर्ष 1983 में वाणिज्य संकाय में बी0काॅम0 में सम्बद्धता प्राप्त करने के बाद इस महाविद्यालय ने विशाल आकार ग्रहण करना आरम्भ कर दिया तथा वर्ष 1995 मंे काॅलिज को स्वः वित्तपोषित योजनान्तर्गत एम0एससी0 (प्राणी विज्ञान) व एम0ए0 (अंग्रेजी) में सम्बद्धता प्राप्त करने के बाद स्नातकोत्तर स्वरूप प्राप्त हुआ तथा प्रबन्धतन्त्र के दृढ़ संकल्प एवं क्षेत्र की जनता के सहयोग से वर्ष 2002 से एम0एससी0 (रसायन विज्ञान) तथा वर्ष 2004 से एम0एससी0 (वनस्पति विज्ञान) में कक्षायें संचालित की गयी। महाविद्यालय में 2014 से एम0काॅम0 भी संचालित होने लगा। महाविद्यालय में सत्र 2023-24 से बी॰ए॰ पाठ्यक्रम भी संचालित किया गया। महाविद्यालय में आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर एक भव्य एवं वातानुकूलित सेमिनार हाॅल का निर्माण किया गया है, जिसमें 100 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है। आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण विज्ञान प्रयोगशालाऐं व 19000 राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की पुस्तकें युक्त विशाल कम्प्यूटरीकृत पुस्तकालय तथा महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लगभग 700 वर्ग फुट में कम्प्यूटर लैब, जिसमें अत्याधुनिक कम्प्यूटर स्थापित है। इतना ही नही विगत वर्षों में महाविद्यालय में खेल कूद के क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्तर की अन्र्तमहाविद्यालय बास्केटवाॅल, वाॅलीबाल व टेबिल-टेनिस की बड़ी प्रतियोगितायें सफलता पूर्वक आयोजित कराई गई व महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर व उत्तर क्षेत्रीय विश्वविद्यालय स्तर पर करीब 15 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में विगत 03 वर्षो में स्नातक स्तर पर 03 छात्र/छात्राओं व स्नातकोत्तर स्तर पर 02 छात्र/छात्राओं ने विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में प्रथम छात्र/छात्राओं में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय सत्र 2024-25 हेतु स्वःवित्त्तपोषित पाठ्यक्रम बी॰ए॰ (140 सीट) स्नातकोत्तर स्तर पर एम॰ए॰ अंगे्रजी (60 सीट), एम॰काॅम॰ (60 सीट) तथा एम॰एससी॰ रसायन विज्ञान (30 सीट), एम॰एससी॰ प्राणि विज्ञान (20 सीट) व एम॰एससी॰ वनस्पति विज्ञान (20 सीट) के लियें पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा वित्तपोषित पाठ्यक्रम बी॰काॅम॰ व बी॰एससी॰ (बायो॰/गणित) प्रत्येक में 80 सीट के लिये प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। अधिक जानकारी के लियें छात्र महाविद्यालय परामर्श केन्द्र पर सम्पर्क कर सकते है।
यह जानकारी महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता श्री दुलीचन्द महला द्वारा दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button