Uncategorized

राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ का मेरठ में होगा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ मेरठ की बैठक कम्युनिटी हॉल गंगानगर मेरठ में आयोजित की गई। इसमें बागपत से काफी लोगों ने भाग लिया।

बागपत। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ मेरठ की बैठक कम्युनिटी हॉल गंगानगर मेरठ में आयोजित की गई। इसमें बागपत से काफी लोगों ने भाग लिया।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ के मुख्य संयोजक एडवोकेट नरेश गुर्जर ने कहा की अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ द्वारा मेरठ में एक राष्ट्रीय स्तर का गुर्जर सम्मान के लिए महासंघ का आयोजन होगा। इस महासंघ में भारतवर्ष के जम्मू कश्मीर से महाराष्ट्र तक के गुर्जर समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे। संयोजक तस्वीर सिंह चपराना ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा गांवों में आयोजित होने वाली यात्राओं पर विस्तार से बताया कि सभी लोग कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुर्जर महासम्मेलन को सफल बनाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता, संजीव प्रधान गडीना ने की। संजीव प्रधान ने कहा कि,अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसर द्वारा गुर्जर समाज के सभी संगठनों को एक साथ जोड़कर परिसंघ बना है। सभी संगठन इस राष्ट्रीय महासम्मेलन में सहयोग प्रदान करने करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी व्यक्तियों से संवाद कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव स्तर, ब्लॉक स्तर व विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन हो रहा है। गांव-गांव में जनयात्रा निकाल कर गुर्जर समाज को जागरूक किया जाएगा। प्रवक्ता, रॉबिन गुर्जर ने एजेंडे को पढ़कर सुनाया। बैठक में अरुण खटाना, गुलबीर सिंह पूर्व पार्षद,संजीव प्रधान पीर नगर,प्रवीण प्रधान,जितेंद्र प्रधान,धर्मेंद्र खटाना,शिवकुमार चपराना,सोमवीर सिंह,राजू भड़ाना,वीरेंद्र कुमार,गुर्जर सभा मेरठ,संदीप पधान, उदयवीर सिंह, संतरपाल गगसोना,दिनेश खटाना,बबलू काज़ीपुर,गुलवीर पार्षद,जयवीर सिंह गुर्जर पार्षद बक्सर,प्रदीप गुर्जर पूर्व पार्षद,हर्षपाल गुर्जर पार्षद,मालू गुर्जर,गिरेंद्र प्रधान गुमि,पिंटू प्रधान किनोनि,संगीत भाटी, नितिन पोसवाल ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर,योगेश प्रधान ब्लॉक प्रमुख मवाना,अंकित मोतला, अनुज मोतला,मुकेश नागर,सुमित प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, एवम चौ यशवीर सिंह भडाना,अमित प्रधान काज़ीपुर,रवि काज़ीपुर, प्रेम सिंह, अंकुर,रोहित गुर्जर रामपाल सिंह अध्यक्ष, प्रदीप गुर्जर पूर्व पार्षद, नरेंद्र वर्मा पूर्व पार्षद, सतीश मावी,पुष्पेंद्र कसाना,सुशील कसाना, विनोद कुमार,नवाब सिंह, प्रधान फिटकरी, डॉ किरण भाटी, सुशील गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button