मन की शांति का योग सर्वोत्तम उपाय हैं
एसएसडी इंटर कॉलेज दक्षिणी कृष्णापुरी के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। मन की शांति के लिए योग सर्वोत्तम उपाय है।उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भारतीय योग संस्थान के निशुल्क नये योग साधना केंद्र एसएसडी इंटर कॉलेज दक्षिणी कृष्णापुरी के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान विश्व की एक मात्र ऐसी अनूठी संस्था है जो भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग के 45 00 से अधिक निशुल्क योग केंद्रों का संचालन करके लोगों को सुखी जीवन जीने तथा एक सभ्य समाज की स्थापना कर मानव निर्माण का कार्य कर रही है । भारतीय योग संस्थान का उद्देश्य घर-घर तक योग को निशुल्क पहुंचाना है। इसी कड़ी में आज एस एसडी इंटर कालेज में एक नए योग साधना केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि आज के भौतिकवादी युग में योग के द्वारा ही मनुष्य सुखी और स्वस्थ रह सकता है। मनुष्य जीवन में तीन प्रकार के दुख अवश्यंभावी हैं आदि आध्यात्मिक आदि भौतिक और आदि दैविक। इन तीनों दुखों का निवारण योग के द्वारा ही संभव है। योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि योग के लिए समर्पण ,श्रद्धा और विश्वास जरूरी है जो साधक नियमित रूप से मन लगाकर योग साधना करेगा वह निश्चित रूप से स्वस्थ रहेगा। आज के युग में जो व्यक्ति स्वस्थ है वह सबसे बड़ा सौभाग्यशाली है । इस अवसर पर रामपाल शर्मा ने एक बहुत मन मोहक भजन प्रस्तुत किया ।योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य और जिला प्रधान राजसिंह पुन्डीर ने श्री राकेश गोयल को केंद्र प्रमुख , श्री प्रदीप कुमार शर्मा को उप केन्द्र प्रमुख , कु0निपाक्षी शर्मा को मुख्य योग शिक्षिका तथा श्री रामपाल शर्मा को केन्द्र का संरक्षक घोषित कर संस्थान का बैनर निशुल्क भेंट किया। इस अवसर पर एडवोकेट अरुण कुमार शर्मा(ए डी जी सी), अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट, हिमांशु, कविन्द्र बालियान, रवि दत्त आर्य, सार्थक शर्मा, प्रतिभा शर्मा, सत्य वती शर्मा, मीनू शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के पश्चात शान्ति मंत्र से कार्यक्रम का समापन हुआ।


