Maharashtra

तेज रफ्तार बस का कहर, बिहार के 4 मजदूरों की मौत, 9 घायल

वर्ना इलाके में एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने एक टेंट में जा घुसी और वहां सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गोवा के वर्ना इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बस ने टेंट में सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार वर्ना इलाके में एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे बने एक टेंट में जा घुसी और वहां सो रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में घायल हुए सभी 9 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी मृतक मजदूर बिहार के रहने वाले थे।

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस के घुसने से टेंट बुरी तरह तहस-नहस हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में था, वह बस को टर्न नहीं कर पाया और बस मजदूरों के टेंट में जा घुसी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button