अज्ञात चोरो द्वारा बंद मकान में चोरी, दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर में बंद कमरे से अज्ञात चोरो ने ताला तोडकर उसमें रखा हजारों रूपये का सोने चांदी का सामान चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर में बंद कमरे से अज्ञात चोरो ने ताला तोडकर उसमें रखा हजारों रूपये का सोने चांदी का सामान चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पर अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पर तहरीर देते हुए कोआपरेटिव सोसाइटी रामराज निवासी महेंद्र पुत्र सन्तराम ने बताया कि उसका घर मुख्य मार्ग फिरोजपुर महादेव मंदिर के पास आ रहा है। वह रामराज में रह रहे हैं, मकान बंद पडा था। शनिवार को जब घर गये तो मकान में बने कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। जिसमें सैफ अलमारी का सारा सामान बिखरा पडा मिला। उन्होंने बताया कि सैफ अलमारी में रखी 3 सोने व चार चांदी की चीजे रखी थी। अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पर अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने बताया कि मामला की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।


