ब्राह्मण समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
कक्षा 10 व कक्षा 12 के यूपी बोर्ड व सी. बी.एस. ई. बोर्ड के मेधावियों को पुरूस्कृत करने का कार्यक्रम स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल ,गणेशपुर में किया गया

मवाना (मेरठ संवादाता आरके विश्वकर्मा)। युवा ब्राह्मण समाज (रजि) उत्तर प्रदेश द्वारा ब्राह्मण समाज के कक्षा 10 व कक्षा 12 के यूपी बोर्ड व सी. बी.एस. ई. बोर्ड के मेधावियों को पुरूस्कृत करने का कार्यक्रम स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल ,गणेशपुर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार गौतम ए.सी.एम.ओ मेंरठ रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मेन्द्र शर्मा जी ने की। अन्य अतिथि अंशुल गौतम , आदेश शर्मा एडवोकेट, प्रतीक शर्मा एडवोकेट, हरिओम शर्मा , पूर्व प्रधानाचार्य बी के शर्मा रहें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेधावी विद्यार्थीयों व उनके अभिभावकों को अतिथियों ने अंगवस्त्र, ट्रांफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य श्री विधिचन्द शर्मा जी , श्री सचिन भारद्वाज जी व श्री मनोज शर्मा जी ने सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंचसंचालन कु. हंसिका शर्मा जी ने किया।

कार्यक्रम के अन्त में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजक श्री अजीत शर्मा जी ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

