uttar pradesh

15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ रेप, गैंगरेप, मारपीट, हत्या आदि का मामला सामने आता रहता है। ताजा मामला भी इसी तरह का है। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 15 वर्ष की बेटी जंगल में मवेशी को चराने गई थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले झुर्री,धर्मपाल व ननकाई किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। किशोरी को अगवा कर पूरा दिन उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी को घर में न देखकर परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। देर रात किशोरी घर लौटी। तब उसने आप बीती परिजनों से बताई। किशोरी की आप बीती सुनने के बाद परिजनों के पैर तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button