uttar pradesh

कृष्णकुलम में हुआ पूल पार्टी और दावत ए आम का आयोजन

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूल पार्टी में मचाया धमाल कृष्णकुलम स्कूल में शनिवार को पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी के नन्हे मुन्नों ने जमकर धमाल किया।

मथुरा(रजत शर्मा)। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूल पार्टी में मचाया धमाल कृष्णकुलम स्कूल में शनिवार को पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी के नन्हे मुन्नों ने जमकर धमाल किया। वाटर किंगडम की थीम पर पूल पार्टी के कार्यक्रम स्थल की साज सज्जा कर आकर्षक बनाया गया।
पूल पार्टी और दावत ए आम के शुभारंभ कृष्णकुलम की प्रधानाचार्या शुभम गोधर ने विशेष फाउंटेन की बच्चों पर हल्की फुहार की वर्षा करके किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पानी का खेल और फलों में आम सबसे ज्यादा प्रिय है।

बच्चों की माताओं के द्वारा आम से बने हुए व्यंजन और पेय पदार्थ भेजे, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। डीजे की धुन पर बच्चों ने आज ब्लू है पानी पानी, आदि गानों की धुन पर बच्चे खूब थिरके और साथ में आम व उससे जुड़ी हुई चीज जैसे आम रस, आम पन्ना, मैंगो आइसक्रीम, मैंगो फालूदा आदि का आनंद लिया।
सचिव इंजीनियर दीपक मुकुटमणि ने कहा कि गर्मी में अधिकांश बच्चे स्विमिंग करने नही जा पाते और पहले की तरह अब बच्चे नानी नाना के घर भी नहीं जा पाते हैं। छोटी सी उम्र में आज कल पढ़ाई का तनाव को महसूस करते हैं, इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को आनंद और तनावमुक्त रहने में सार्थक रहते हैं।

अधिकांश जगह पर बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश हो चुका हैं और कृष्णकुलम के बच्चे समर कैम्प का आनंद ले रहे हैं, हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी बच्चों के लिए पूल पार्टी और दावत ए आम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अत्यधिक आनंद लिया। विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ आनंद लिया और उनका विशेष रूप से ध्यान रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button