Uncategorized

बीपी, शुगर, लीवर और हार्ट की निशुल्क जांच हेतु 5 जून को शिविर का आयोजन

नगर के सराय रोड स्थित बड़का चोराहे के निकट विनायक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर 5 जून को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

बडौत। नगर के सराय रोड स्थित बड़का चोराहे के निकट विनायक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर 5 जून को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर। गरीब व असहाय लोगों के लिए लगने वाले शिविर की तैयारी व पंजीकरण आदि के लिए शुरू किया संपर्क अभियान।

जियो और जीने दो चैरिटेबल ट्रस्ट व संपूर्णा ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के समाजसेवी हेमचंद जैन ने बताया कि, चिकित्सा शिविर में गरीब असहाय लोगों के लिए अस्पताल में मुफ्त जांच की जाएगी जिसमें लीवर की जांच ,शुगर की जांच बीपी की जांच ,दिल, ब्लड प्रेशर की जांच सहित अन्य जरूरी जांच भी की जाएंगी ।अस्पताल में दूर दराज के वरिष्ठ व अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।इसके लिए अखिल मानव चैरिटेबल ट्रस्ट तथा सर्व महिला उत्थान समिति की ओर से 4 जून को रजिस्ट्रेशन होगा तथा 5 जून को शिविर लगाया जाएगा । समाजसेवी हेमचंद जैन ने कहा कि,शिविर में गरीबों मजदूरों के लिए विशेष सुविधा रहेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button