Uncategorized

पत्नी ने पति, जेठ, जेठानी, देवर पर लगाया दहेज मांगने का आरोप, दी तहरीर

क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेडा में एक नव विवाहित महिला ने अपने पति सहित पांच लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाना पर तहरीर दी है।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेडा में एक नव विवाहित महिला ने अपने पति सहित पांच लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाना पर तहरीर दी है। नवविवाहित महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद खुश नहीं था। उसका जेठ एवं जेठानी तथा देवर पति की दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि जब तक दहेज में 5 लाख रुपए एवं मोटर साईकिल नहीं लाती है तो तुझे घर से बाहरी रहना पड़ेगा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना पर तहरीर देती हुई बृजेश ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2023 को गांव के ही कालानाथ से हुई थी। शादी में कम दहेज मिलने पर आएदिन मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हैं। बीते 16 मई को पति जेठ, जेठानी, देवर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बृजेश ने 16 में को भी थाना पर तहरीर दी थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद 24 मई को थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button