कैम्प में पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के तत्वधान व कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल के निर्देशन में संचालित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया
मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। कृषक इण्टर कालिज मवाना प्रांगण में 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के तत्वधान व कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल के निर्देशन में संचालित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल ने की जबकि मुख्य अतिथि कृषक इण्टर कालिज मवाना के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि खाद्य सुरक्षा विभाग मेरठ के वरिष्ठ खाद्य अधिकारी वीपी सिंह एवं अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद, मवाना के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन रहे। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार के सानिध्य में अण्डर आफिसर अक्षय कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने कैम्प के दौरान कैडेट्स के अनुशासन, कठिन प्रशिक्षण आदि की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी निरन्तर एनसीसी बटालियन को हर सम्भव सहयोग की बात कही।
कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल ने कैम्प के सफल संचालन में सहयोग हेतु कृषक इण्टर कालिज मवाना के प्रधानाचार्य, नगर पालिका परिषद मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा, परिक्षितगढ का आभार व्यक्त किया।
कैडेट्स ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुती दी जिसके उपरान्त कैम्प कमाण्डेंट, डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट व उपस्थित अतिथिगणों ने सभी प्रतियोगिता के विजेता कैडेट्स को मैडल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
तत्पश्चात बडे खाने का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मृदुल मित्तल, मिसेज मित्तल, डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट कर्नल शरद पाठक, सूबे


