अक्षित फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अंतिम वाहन यात्रा का किया संचालन, सौंपी चाबी
श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सर्वेंद्र चौधरी को सौंपी और शोकाकुल परिवार को राहत देने का काम किया।

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा) । श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को अक्षत फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मवाना की जनता के लिए समर्पित अंतिम यात्रा वाहन की चाबी सौंपने से पहले पूजा अर्चना कर श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सर्वेंद्र चौधरी को सौंपी और शोकाकुल परिवार को राहत देने का काम किया। इस अवसर पर सेवा फाउंडेशन के ट्रस्टी के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि अक्षित फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल के बेटे अक्षित अग्रवाल की वर्षा 2022 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी स्मृति में जनवरी 2023 को अक्षित फाउंडेशन स्थापित किया गया। जोकि फाउंडेशन गरीब कन्याओं का विवाह, वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम में सेवा कार्य करता है। उन्होंने कहा कि अक्षित अग्रवाल की स्मृति में मवाना की जनता को समर्पित यह वाहन अक्षित को उनके द्वारा दी गई श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर नरेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, योगेश अग्रवाल, गन्ना समिति अध्यक्ष विनोद भाटी, अभय वीर गर्ग व, प्रवीण जैन, आदेश शर्मा राजेश अग्रवाल, टीपू चेयरमैन, आशु त्यागी प्रधान , प्रतिभा अग्रवाल, आशु अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, डॉक्टर फराहीम, गीता अग्रवाल, विनोद गुप्ता, बबलू सभासद आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


