स्वच्छता हेतु वार्डो का निरीक्षण जारी
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवम ईओ प्रज्ञा सिंह के आदेशों के पालन में डॉक्टर अतुल कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निरंतर कार्य जारी है

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवम ईओ प्रज्ञा सिंह के आदेशों के पालन में डॉक्टर अतुल कुमार के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निरंतर कार्य जारी है ।
सभी वार्डो में खुले में व खाली प्लॉट में कूड़ा डालने वालो के विरुद्ध एवं खाली प्लॉट पर बाउंड्री करवाने के लिए भी सरदार बलजीत सिंह की टीम द्वारा निरंतर कार्य जारी है प्रतिदिन नगर को स्वच्छ बनाने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे है नागरिकों से सहयोग मांगा जा रहा है।
इसी क्रम में आज वार्ड 35 में टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया।
वार्ड सभासद अमित कुमार के नेतृत्व में खुले में कूड़ा न डालने, डेस्टबिन प्रयोग,डेयरी का गोबर नाली में न बहाने एवं खाली प्लॉट बाउंड्री करवाने हेतु अनुरोध किया गया।
कंपनी एमआईटूसी द्वारा वार्डो में डोर टू डोर कार्य किया जा रहा है प्रतिदिन गाड़ी उपलब्धता के बारे में नागरिकों से जानकारी प्राप्त की गई कूड़ा गाड़ी में ही देने हेतु टीम ने नागरिकों को अनुरोध किया।
मौके पर स्वच्छ भारत मिशन देख रहे सरदार बलजीत सिंह,नायक आशीष कुमार ,जोन इंचार्ज रवि प्रताप सुपरवाइजर अक्षय बिड़ला,दीपक एवम वार्ड नागरिक उपस्थित रहे।




